फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दोषी को 10 साल की कठोर सजा

Tue, 08 Sep 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महिला की पिटाई, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में दोषी को न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मंगलवार को एससी-एसटी एक्ट न्यायालय ने यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

पीड़िता की ओर से 29 मार्च 2021 को पुलिस को सूचना दी गई थी कि आरोपी मोनू यादव उर्फ मोनुआ निवासी घिलौआ ने उसकी पिटाई कर घायल करने के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचक ने साक्ष्य संकलित करते हुए जांच पूरी की और आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन शाखा ने न्यायालय में मामले की लगातार प्रभावी पैरवी की। पुलिस और अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों एवं प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय ने मोनू यादव उर्फ मोनुआ को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें