फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एनआरसी वार्ड में ठेकेदार ने राशन की सप्लाई की बंद

Tue, 04 Jul 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में राशन की आपूर्ति दे रहे ठेकेदार ने एक जुलाई से आपूर्ति बंद कर दी। अधिकारियों का कहना है कि फरवरी माह से भुगतान नहीं हो सका है, इसके चलते राशन की सप्लाई बंद की गई है। ठेकेदार से एक माह कार्य कराने की सहमति बन गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रांगण में मौजूद एनआरसी में कुपोषित बच्चों को भर्ती करने के लिए 12 बेड का वार्ड बना हुआ है। यहां पर भर्ती होने वाले कुपोषित बच्चों को इलाज के अलावा पीने के लिए दूध व बच्चों की मां को सुबह नाश्ता, दोपहर व शाम को खाना दिया जाता है। यहां ठेकेदार ने दूध व खाने के लिए राशन की आपूर्ति एक जुलाई से बंद कर दी। जबकि वार्ड में विभिन्न ब्लॉकों से आए आठ बच्चे भर्ती थे। ऐसे में वार्ड में दूध सहित खाने-पीने की वस्तुओं की दिक्कत होने लगी। जहां दूध तो वार्ड के कर्मचारियों ने आपस में रुपये एकत्र कर मंगा लिया, लेकिन खाने-पीने के सामान की दिक्कत हो रही थी। मामले की जानकारी पर मंगलवार को एसीएमओ डाॅ. सुधीर मोहन जा पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार से बात कर उन्हें मना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें