एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला पूसा निवासी रिंकी देवी पत्नी सूरजपाल ने पीटकर गाली गलौज करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि गांव के ही रामसिंह इनकी पत्नी हरदेवी से करीब 8 माह पहले झगड़ा हुआ था, इसका मुकदमा दर्ज कराया गया। सोमवार को अदालत से समन पहुंचा, इसके बाद रामसिंह व अन्य ने पीट दिया और फोन पर धमकी दी कि तेरे व तेरे बच्चों के साथ कुछ भी हो सकता है। वहीं थाना जैथरा में बोरिंग पाइप और बोरिंग के यंत्र तोड़ने के विरोध में गाली-गलौज कर मारपीट करने की रिपोर्ट प्रधान पति सुधीर कुमार निवासी टिकाथर ने दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव के ही विजय सिंह, रवि कुमार, पंजचम, अशोक कुमार और 6-7 अज्ञात लोगों ने पाइप तोड़ दिया और विरोध करने पर मारपीट की गई। संवाद