फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रिपिंग से मिल रही उपभोक्ताओं को बिजली, परेशान

Tue, 27 Jun 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भीषड़ गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। ऐसे में निगम के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग के हिसाब से बिजली की आपूर्ति मिल रही है। इससे निगम के उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को सुबह से शाम तक हर तीस से चालीस मिनट पर बिजली जाती रही।
विज्ञापन




शहर में विद्युत निगम के 34 हजार के लगभग उपभोक्ता हैं। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। शहर से लेकर देहात तक लोग गर्मी के कारण परेशान हैं। आलम यह है कि गर्मी से बचने के लिए उपभोक्ता घरों में एसी, कूलर, पंखा आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर ओवर लोड होकर दगा दे जा रहे हैं। वहीं केबिल भी शहर से लेकर देहात तक ओवर लोडिंग के कारण जल रहीं हैं। ऐसे में आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हो जा रहे हैं। सोमवार की रात बिजली की ट्रिपिंग कम रही, लेकिन मंगलवार को सुबह सात बजे से ही बिजली ट्रिपिंग होने लगी। आलम यह था कि हर आधा से पौन घंटे पर बिजली की ट्रिपिंग हो रही थी। एक बार बिजली जाती तो 10 से 15 मिनट में आ रही थी। शाम तक बिजली का यह खेल शहर में जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें