फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ठंड से ठंडा पड़ा सड़कों का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों पर ठंड की वजह से ब्रेक लग गया है। ठंड अधिक होने की वजह से सड़कों के डामरीकरण व पैचवर्क का काम लटक गया है। 68 सड़कों पर काम रोक दिया गया है। जिले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 68 मार्गों पर डामरीकरण व पैचवर्क का काम किया जा रहा था, लेकिन ठंड अधिक होने की वजह से इसे रोक दिया गया है। वहीं एटा-सकीट मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान डामरीकरण का काम रोक दिया है।
विज्ञापन

सकीट से एटा तक करीब 10 किलोमीटर तक सड़क को तैयार कर दिया गया है। ठंड पड़ने की वजह से आगे डामरीकरण का काम नहीं हो पा रहा है। हालांकि गिट्टी डालने व जमीन की लेवलिंग करने का काम जारी रहेगा। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता मुजाहिद अख्तर ने बताया कि डामर की सड़क डालने के लिए करीब 17 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर दिक्कत आती है। तारकोल की पकड़ नहीं बनने के कारण सड़क जल्द उखड़ने लगती है। इसलिए ये काम अभी नहीं हो पाएंगे।
कई सड़कों के निर्माण पर लगा ब्रेक
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा जिले में 38 सड़कों पर तारकोल डालकर काम किया जा रहा था। वहीं प्रांतीय खंड द्वारा 30 सड़कों पर पैचवर्क का कार्य किया जा रहा था, लेकिन तापमान कम होने की वजह से काम बंद कर दिया गया है। फरवरी माह में तापमान में वृद्धि होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें