फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा न्यूज: बाइक सवार सिपाही ने दुकान पर बैठे युवक को मारी टक्कर, दोनों अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

Sun, 23 Aug 2026 12:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अलीगंज की ओर से कांस्टेबल मोहित यादव बाइक से आ रहे थे। आरोप है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर दुकान पर बैठे अमित से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार कांस्टेबल मोहित यादव को भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के कैला गांव में रविवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे दुकान पर बैठे युवक और चालक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


http://

घायलों की पहचान अमित कुमार पुत्र रामसेवक निवासी कैला, थाना राजा का रामपुर और कांस्टेबल मोहित यादव पुत्र महेंद्र निवासी फकेता, थाना बिछवां, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि कांस्टेबल मोहित यादव वर्तमान में जनपद बदायूं के बिल्सी में तैनात हैं। अमित के पिता रामसेवक ने बताया कि उनका बेटा सड़क किनारे स्थित दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अलीगंज की ओर से कांस्टेबल मोहित यादव बाइक से आ रहे थे। आरोप है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर दुकान पर बैठे अमित से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार कांस्टेबल मोहित यादव को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलते ही कांस्टेबल मोहित यादव के जीजा दुर्विजय निवासी टपुआ, थाना अलीगंज सीएचसी अलीगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे, जहां मोहित का उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अमित को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अलीगंज पहुंचाया गया, जबकि कांस्टेबल मोहित यादव को डायल 112 पुलिस टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी अलीगंज के चिकित्सक डॉ. अखलाक खान ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस टीम ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया था। अभी किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें