फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलुआ में टूटी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चले आए कांग्रेसी

Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
पिलुआ में टूटी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चले आए कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुधवार को कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माला चढ़ाई, लेकिन प्रतिमा के जर्जर हाल पर किसी की नजर नहीं गई। पिलुआ में इंदिरा पार्क में वर्ष 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार को कांग्रेस की 27 यूपी बेहाल यात्रा यहां भी पहुंची। पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तमाम नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर औपचारिकता पूरी की। लेकिन प्रतिमा की दुर्दशा पर सब मौन साधे रहे। आलम यह है कि प्रतिमा का दायां हाथ पूरी तरह से अलग हो चुका है। इस हाथ को कार्यक्रम से पहले कांग्रेसियों ने ईंट रखकर कंधों से टिकाया। प्रतिमा का रंग उड़ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें