फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, छात्रों को खिलाई मिठाई

Sat, 25 Jul 2026 08:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को विजय दिवस के रूप में मनाया। मशाल के साथ जुलूस निकाला। इसे छात्रों की जीत बताया। जुलूस के बाद कांग्रेस कार्यालय पर छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की जीत बताते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने विजय दिवस मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर मिष्ठान वितरित किया। जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, परशुराम चौक और रोडवेज बस स्टैंड होते हुए निकाला गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और इसे छात्र आंदोलन की जीत बताया।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि और पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस के बाद कांग्रेस कार्यालय पर छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि छात्रों के आंदोलन ने शिक्षा मंत्री जैसे बड़े नेता को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया, जो लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता और राहुल गांधी की गिरफ्तारी की निंदा भी की। 

ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की और छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का कांग्रेस लगातार विरोध करती रही है। उनके अनुसार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्र शक्ति की जीत और सरकार के झुकने का प्रमाण है। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील गौतम एडवोकेट ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा और विजय दिवस मनाकर युवाओं के संघर्ष को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में अरुणेश गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, आदर्श मिश्रा डैनी, रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट, तारा राजपूत, नीलमा राज, दिनेश यादव, नैना शर्मा, नेमा दिवाकर, ज्योति सोलंकी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें