फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला, हुई उग्र नारेबाजी

विज्ञापन
जीटी रोड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की देर शाम जीटी रोड पर योगी सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एकेश लोधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने योगी सरकार मुर्दाबाद, योगी जब-जब लड़ता है पुलिस को आगे करता है, योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी आदि नारेबाजी करते हुए का पहले जुलूस निकाला और फिर उनके पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

एकेश लोधी ने कहा कि हाथरस में रेप पीड़िता की मृत्यु के बाद उसका शव पुलिस वालों ने बीजेपी सरकार के इशारे पर रातों की रात जला दिया। जबकि अपराधियों के प्रति अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर यमुना एक्सप्रेस होते हुए हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे राहुल व प्रियंका गांधी सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता कर लाठीचार्ज किया और राहुल व प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पार्टी कड़ी निंदा करती है।
इस मौके पर नीरज यादव, विकास गौतम, संदीप राजपूत, लवकुश कुमार, अरुण राजपूत, विवेक, संजय, विकेश, आकिब, अयान, सोहेल, अंश, परवान, राज, नीरज, आकाश, विकास, अतुल आदि मौजूद रहे। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर और ठाकुर अनिल सिंह के नेतृत्व में भी योगी सरकार का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें