फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कांग्रेसियों ने निजी स्कूलों को बताया लूट का तंत्र

Fri, 11 Apr 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एएसडीएम राजकुमार मौर्य को ज्ञापन  देते कांग्रेस पदा​धिकारी।  - फोटो : कलेक्ट्रेट में एएसडीएम राजकुमार मौर्य को ज्ञापन देते कांग्रेस पदा​धिकारी।
विज्ञापन
एटा। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही जहां निजी स्कूलों की तमाम मनमानी सामने आने लगीं हैं तो उनका विरोध भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। निजी स्कूलों को लूट का तंत्र बताया।
विज्ञापन

एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन-नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन एएसडीएम राजकुमार मौर्य को सौंपा। शहर अध्यक्ष ने कहा कि निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हैं। न सिर्फ मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं बल्कि अपनी बताई गई दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म मनमाने दाम पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। इस भीषण महंगाई में जहां एक ओर लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, स्कूलों के इस लूट तंत्र के कारण वह घनघोर मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं। पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने कहा कि इस लूट तंत्र का संज्ञान लेते हुए न्यायोचित एवं छात्र हितकारी नियमावली बनाई जाए।
पूर्व जिलाध्यक्ष एकेश लोधी, नैना शर्मा एडवोकेट, अरुणेश गुप्ता, सुभाष सागर एडवोकेट, डॉ. गीतम सिंह राजपूत, सुनील गौतम एडवोकेट, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। बाद में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नायब तहसीलदार सुशील कुमार को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष आशिक हुसैन उर्फ भोले, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, राम कुमार सक्सेना,चोभ सिंह धनगर पूर्व जिला अध्यक्ष, इमरान अली, दिनेश यादव, रियाज़ अब्बास, नौशाद अली, शमीउद्दी डॉ. सुरेंद्र कुमार, वसीम सलमानी, विमल यादव एडवोकेट, मुकेश बघेल एडवोकेट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें