फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जताई महागठबंधन की जीत पर खुशी

Sun, 08 Nov 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू, राजद, कांग्रेस महागठबंधन की जीत पर जश्र मनाया। कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह ने कहा कि जनता ने मोदी के झूठे प्रचार को पहचान लिया है।
विज्ञापन


अरुणेश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी की चाल को जनता समझ चुकी है। सूरजपाल भारती, अजीज फारुकी, रामप्रकाश गुप्ता, भगवान स्वरूप प्रजापति, अतर चौहान, राजेंद्र यादव, गीता गुप्ता, शैलेंद्र गौड़ आदि मौजूद थे। तो कासगंज में कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी। शहर कमेटी अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी को अच्छी सफलता मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है।

महागंठबधन की सरकार बनने से साफ हो गया है कि मोदी सरकार की नीतियों को जनता ने नकार दिया है। भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी है। बिहार के चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है। इस दौरान अजय विसारिया, मसूद खान, शानू, सुशील शर्मा, इरशाद खान, अब्दुल समद आदि मौजूद रहे। सोरों में पीसीसी सदस्य बालकिशन दुबे ने कहा कि गठबंधन में कांग्रेस 40 सीटों पर लड़कर 23 सीटों पर जीत हासिल करना दिखाता है कि जनता का रुझान पुन: तेजी से कांग्रेस की तरफ हो रहा है। महागठबंधन की सफलता पर सुरेश पटियात, सत्यनारायण उपाध्याय, मोहन बाबू तिवारी आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें