फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जुर्म स्वीकार कर गुनाह से की तौबा, जुर्माने पर छूटा

Thu, 05 Oct 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के कैलाश मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से महिला घायल हुई थी। आरोपी ट्रक चालक ने अपराध स्वीकार कर गुनाहाें से तौबा की। जिस पर अदालत उठने तक हिरासत में रहने की सजा व दो हजार रुपया जुर्माने से दंडित कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश मंदिर के पास 27 अक्तूबर 2020 को दोपहर बाद 3:30 बजे राजकुमारी की पुत्रवधु प्रभा ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इतने में पूरब की ओर से आ रहे ट्रक के चालक सुरेश चंद्र यादव निवासी नगला काजी थाना सकीट ने टक्कर मार दी।
जिससे प्रभा घायल हो गई। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहे इस मामले में आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल कर रहम की गुहार की। जिस पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश कुमार ने दोषी को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल दो हजार रुपये जुर्माना व अदालत उठने तक हिरासत में रहने की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें