फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कंप्यूटर ग्रेडिंग से होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं के आधार पर बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारिण किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जनपदीय विद्यालयों की सुविधाओं एवं सूचनाओं का ब्यौरा गत माह ही शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कंप्यूटर ग्रेडिंग के आधार पर 2020 के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। बोर्ड द्वारा प्रेषित परीक्षा नीति के अनुमोदन के बाद केंद्र निर्धारण का काम शुरू हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले में संचालित 580 विद्यालयों की व्यवस्थाओं का ब्यौरा विभागीय पोर्टल पर ऑन लाइन अपडेट किया जा चुका है। इनमें कक्षा कक्षों की संख्या, क्षेत्रफल, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, स्टाफ एवं विद्युत आदि व्यवस्थाओं की सूचना शामिल है।
बताते चलें कि इस बार जिले में 61 हजार से अधिक बोर्ड परीक्षा आवेदक हैं। इनमें हाईस्कूल के 32457 एवं इंटर के 28654 आवेदक शामिल हैं। इनके लिए सौ से अधिक परीक्षा केंद्र संभावित हैं। गत वर्ष 57 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए 97 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

वेब कास्टिंग से होगी केंद्रों की निगरानी
वेब कास्टिंग सिस्टम से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। दूर बैठे अधिकारी स्क्रीन पर 16 केंद्रों को एक साथ देख सकेंगे। इतना ही नहीं इन्हें परीक्षा कक्षों में होने वाली बातें सुनाई भी देंगीं। इसके लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर राउटर के साथ इंटरनेट सेवा भी सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें