फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसान सम्मान निधि में ठगी करने की एसडीएम से शिकायत

Thu, 14 Aug 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। एक महिला ने किसान सम्मान निधि में ठगी करने का आरोप एक युवक पर लगाया है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता से की गई शिकायत में क्षेत्र के पांच-छह लोगों से ठगी करने की बात कही।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मझिगंवा की संगीता देवी ने बुधवार को एसडीएम को लिखित शिकायत दी। इसमें नयागांव थाना क्षेत्र के गांव असदनगर के एक युवक पर ठगी करने का आरोप लगाया। बताया है किसी कारणवश उसके बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की आने वाली धनराशि रुक गई थी। इसको शुरू कराने के लिए आरोपी ने बैंक में खाता खोलने के नाम पर अपना फोन नंबर फीड कराकर धनराशि हड़प ली।

आरोपी ऐसा पांच-छह लोगों के साथ कर चुका है। असदनगर के रामकिशोर ने बताया कि वह बीएसएफ में सेवारत हैं। आरोपी किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर उनके साथ भी धोखाधड़ी कर चुका है। एसडीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई जा रही है। धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें