फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ब्रिटिश कालीन मार्ग पर कब्जा, समाधान दिवस में पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। तीनों तहसीलों में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 141 प्रार्थनापत्र लोगों ने अफसरों को सौंपे। इनमें से मौके पर 13 का निस्तारण हो सका। जलेसर तहसील में डीएम के समक्ष गांव पिलखुन के लोग पहुंचे। ब्रिटिश कालीन मार्ग पर कब्जा करने की शिकायत की।
विज्ञापन


ग्रामीण श्रीकृष्ण, फौरन सिंह, महेश चंद्र, बृजेश कुमार, भारत सिंह आदि ने बताया कि ब्रिटिश कालीन मार्ग नक्शे में दर्ज है। कच्चे मार्ग के रूप में उपयोग किया जाता है। लेकिन कुछ लोगों ने मार्ग पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया है। जिसके चलते रास्ते से आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया रास्ते की कई बार पक्की पैमाइश कर चूना डाल सीमा चिह्नित की जा चुकी है। पर, रसूख के कारण रास्ते की सीमा को बदलवा दिया जाता है। इससे ग्रामीण खेतों की जमीन में होकर आने-जाने को मजबूर हैं।



जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने एसडीएम जलेसर नितिन तेवतिया को जांच और कार्रवाई करने के आदेश दिए। यहां कुल मिले 54 प्रार्थनापत्रों में से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। पैमाइश से संबंधित अधिक शिकायतें मिलने पर निर्देश दिए कि लेखपाल नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनें।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने तहसील एटा में जनसमस्याओं को सुना। 64 में से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील अलीगंज में 23 में से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। जलेसर तहसील में एसएसपी राजेश कुमार सिंह, सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, सीओ राघवेंद्र सिंह, डीएसओ कमलेश गुप्ता, बीएसए दिनेश कुमार, तहसीलदार संदीप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें