संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना जैथरा पुलिस ने एक साल से हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को पकड़ा गया है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि सौरभ चौहान उर्फ सोनू निवासी खिरिया को शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे गांव के पास से ही गिरफ्तार किया गया है। बताया कि उसने 9 जून 2022 को जानलेवा हमला कर फायरिंग की थी। इसमें मानसिंह गोली लगने से घायल हुआ था।
घायल के पुत्र धीरपाल उर्फ बबलू ने पांच नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। वहीं कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम हिंदूनगर में छापामार कार्रवाई की। 20 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरणों सहित टीटू निवासी हिंदू नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यहां काफी मात्रा में लहन जमीन के अंदर बर्तनाें में दबा हुआ पाया गया। जिसे नष्ट कराया गया।