फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा...शिकायतकर्ता ने ही जांच के लिए पहुंची राजस्व टीम पर कर दिया हमला

Fri, 05 Dec 2025 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अलीगंज में श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। ये हमला शिकायतकर्ता द्वारा ही किया गया।
विज्ञापन
राजस्व टीम पर कर दिया हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के ससोता दोषपुर गांव में श्मशान घाट की भूमि पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला किया गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने टीम के साथ मारपीट की और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक (आरआई) ओमनमो नारायण के नेतृत्व आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि जैसे ही टीम ने पैमाइश शुरू करने की तैयारी की, शिकायतकर्ता भी वहां आ गया और उसने राजस्व कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लेखपालों के हाथ में मौजूद सरकारी दस्तावेज और नक्शा फाड़ दिया गया।

घटना के बाद राजस्व कर्मियों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। आरआई और अन्य लेखपालों ने सामूहिक रूप से उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता को लिखित शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने अलीगंज थाना पुलिस को इस मामले में जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व निरीक्षक ओम नमो नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम में लेखपाल प्रकाश, शशिकांत, रूपेंद्र, प्रशांत, दीपक और अंकित शामिल थे, जिनके साथ शिकायतकर्ता द्वारा मारपीट की गई और सरकारी नक्शा फाड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें