फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा खेल सप्ताह में 22 से 29 अगस्त तक होंगी प्रतियोगिताएं

Sat, 19 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एटा खेल सप्ताह के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 से 29 अगस्त तक किया जाएगा। इसके तहत जनपद के साथ ही विकासखंड स्तर पर भी आयोजन कराए जाएंगे।
विज्ञापन



जिला उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि एटा खेल प्रतियोगिता के तहत जिले में 22 से 29 अगस्त के मध्य विकासखंड से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता होनी है। जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विकासखंड स्तर पर विजयी होने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इस दौरान एथलेटिक्स अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में 100, 200, 400 तथा 800 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिता तथा अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में दौड़ के साथ ही लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला स्तरीय
एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 अगस्त को सुबह 8 बजे से पं गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जाएगी।


विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत जलेसर के ग्रामीण स्टेडियम तथा अवागढ़ के जनता इंटर कॉलेज में 22 अगस्त को, निधौली कलां के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तथा मारहरा के एमजीएचएम इंटर कॉलेज में 23 अगस्त को, जैथरा के गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज तथा अलीगंज के जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में 24 अगस्त को तथा शीतलपुर एवं सकीट विकासखंड के एथलेटिक्स खेल पं गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 26 अगस्त को, बैडमिंटन 27 अगस्त को, योगासन 28 अगस्त को तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 अगस्त को सुबह 8 बजे से पं गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जाएगी। बताया कि सभी विकासखंडोंं पर खेल प्रतियोगिताओं के लिए ब्लॉक स्तरीय खेल समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें