कम्यूनिस्ट मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जेएनयू की घटना में कन्हैया की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिला सचिव सालिक राम ने कहा कि दिल्ली पुलिस की मिली भगत से पटियाला हाउस कोर्ट में पुलिस हिरासत में कन्हैया पर जानलेवा हमला किया गया। इसके खिलाफ पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की। कानून का दरुपयोग कर फर्जी वीडियो के जरिए कन्हैया को राष्ट्रदोही घोषित करने में दिल्ली पुलिस लगी हुई है। आजादी को झूठी बताने वाले आरएसएस के लोग जिन देश विरोधी नारों की बात करते हैं वह कन्हैया कुमार की विचारधारा से बहुत दूर हैं। कन्हैया की रिहाई एवं हमला करने वाले अधिवक्ताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान सुनील कुमार, ईश्वरी प्रसाद, ओमप्रकाश प्रतिहार, राजवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, भूपसिंह, रामजी कुमार, राजकुमार मौजूद रहे।