फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैटरी न बदलने पर आयोग ने लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उपभोक्ता के कई बार कहने के बाद भी इन्वर्टर की बैटरी न बदलने पर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में कंपनी फ्यूजिमा पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड और दुकानदार पर 36500 रुपये का जुर्माना लगाया है। थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी बिजेंद्र कुमार ने उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कस्बा स्थित पंकज कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स से एक अगस्त 2021 को 10500 रुपये में इन्वर्टर की बैटरी खरीदी थी। कंपनी ने पांच साल की वारंटी भी दी थी। कुछ दिन बाद बैटरी ने बैकअप देना बंद कर दिया। उन्होंने 25 मार्च 2023 को कंपनी के नंबर पर शिकायत की। बैटरी बदलवाने के लिए दुकानदार और कंपनी के अधिकारियों से कई बार कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उपभोक्ता विवाद आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, सदस्य नीतिका दास और नंद कुमार ने सुनवाई के बाद कंपनी की सेवा में कमी पाई और जुर्माना लगाने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें