वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्रर अरुण कुमार से नगला पट्टी में मारपीट की। आरोपियों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी। मामले की रिपोर्ट एक नामजद और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
वाणिज्य कर कमिश्रर नगला पट्टी पर गाड़ी रोक कर खड़े हुए थे। तभी कमल सिंह निवासी तैयबपुर से उनकी कहासुनी हो गई। कमल सिंह और उसके तीन अन्य साथियों ने गाली गलौज की। विरोध किया तो मारपीट कर दी। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से उन्हें निकाला। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया। वाणिज्यकर कमिश्रर ने पुलिस को तहरीर दी कि आरोपी कमल सिंह और उसके साथियों ने सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की।