फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा डिपो की कमान अब निजी कंपनी के हाथों

Thu, 21 Nov 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एटा डिपो को निजी कंपनी के हवाले कर दिया है। बसों में होने वाले मरम्मत कार्य को निजी कंपनी कराएगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि डिपो में लगभग 190 बसे हैं। इनके रखरखाव के कार्य की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी गई है। मगर अभी तक यह आदेश नहीं आया है कि कौनसी कंपनी इस कार्य को संभालेगी। परिवहन निगम ने अलीगढ़ मंडल के एटा डिपो को प्रायोगिक तौर पर निजी कंपनी को सौंपने का निर्णय लिया है। उम्मीद के मुताबिक परिणाम आते हैं तो मंडल के अन्य डिपो को भी निजी कंपनी को सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि निजीकरण होने से निगम की गाड़ियों का रखरखाव अच्छे तरीके से हो सकेगा। वर्तमान में कर्मचारियों की डिपो में कमी है जिसके चलते बसों का रखरखाव सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। अगर कार्य सही रहता है तो बसों के रखरखाव के अलावा अन्य कार्य भी निजी कंपनी के माध्यम से कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी करेगी ये व्यवस्थाएं
परिवहन निगम के मुताबिक जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वो बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी संभालेंगी। स्पेयर पार्ट्स, लेबर, मोबीऑयल और टायर जैसी व्यवस्थाएं उसे करनी होंगी। परिवहन निगम वर्कशॉप, डीजल और रिपेयरिंग के लिए बसें मुहैया कराएगा। निगम का मानना है कि इस कदम से बसों का रखरखाव अच्छा और मरम्मत कार्य तेजी से हो सकेगा व लागत कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें