जनपदीय युवा समारोह का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। इसी के साथ ही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। सहभागिता करने वाले छात्र छात्राओं ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियान ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलें। खेल में पिछडने पर आगे वेहतर करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे, जिससे वे अच्छे खिलाड़ी बन सकें। आज खेल का महत्व काफी बढ़ गया है। विभिन्न खेेलों के माध्यम से तमाम खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैे। इस समारोह में सहभागिता करने वाले सभी खिलाड़ी छात्र अपनी प्रतिभा से जनपद व देश का नाम रोशन करें। इससे पूर्व उन्होंने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने जनपद का ध्वज पहराया।
कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य एचपीएन दुवे ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार जताया। समारोह के शुभारंभ पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुति से अतिथि मंत्र मुग्ध नजर आए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक भूरी सिंह, विज्ञान क्लव जिला संयोजक जयंत गुप्ता, अभिषेक पांडेय, राजकुमार अग्रवाल, समीक्षा सिंह,अमित अग्रवाल, अजय माहेश्वरी, विद्याराम वर्मा, उम्मेद सिंह, विनय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।