फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भजन संध्या में बिखरे राम की भक्ति के रंग

Fri, 24 Jan 2025 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एटा महोत्सव में एक शाम राम के नाम कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।  - फोटो : एटा महोत्सव में एक शाम राम के नाम कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
एटा। जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव के पंडाल में बुधवार रात एक शाम राम के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों के भजनों पर प्रभु श्रीराम की भक्ति के रंग खूब बिखरे। उद्घाटन आरएसएस के विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला प्रचारक मदनलाल और भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने किया। पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा ने दीप प्रज्वलित किया। मेरे प्रभु राम आए भजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। अन्य शहरों से आए कलाकारों के भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तों का मन मोह लिया। कलाकारों ने गणपति वंदना के बाद श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, राम-राम प्रभु राजा राम, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे सहित कई भजन सुनाकर दर्शकों को भक्ति के रस से सराबोर कर दिया। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। श्रीराम की आरती के साथ समापन किया गया। संयोजक राजकुमार गुप्त भरत ने सभी रामभक्तों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें