सकीट में रामलीला के दौरान उमड़ी भीड़।
- फोटो : सकीट में रामलीला के दौरान उमड़ी भीड़।
सकीट। भस्मासुर मंदिर पर रामलीला मंचन चल रहा है। बृहस्पतिवार को मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीला देख दर्शक भावविभोर हो गए।
वारहसैनी समाज की ओर से श्रीराम-सीता, हनुमान के स्वरूपों का फूलमाला पहनाकर एवं आरती उतारकर सम्मान किया गया। नगर उद्योग एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय ने रामलीला आयोजन के लिए शाक्य समाज का आभार व्यक्त किया। रामलीला सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चली। सत्येंद्र दीक्षित, राजवीर सिंह शाक्य, अमित जैन, अजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।