फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रंग-बिरंगी मिठाई सेहत के लिए हो सकती हैं दुखदायी

Wed, 23 Oct 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिवाली को लेकर दुकानों पर रंग-बिरंगी मिठाइयां सजने लगी हैं। आम लोगों को यह भले ही आकर्षित करें, लेकिन इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसी मिठाइयों में कुछ दुकानदार अखाद्य रंगों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर मांग ज्यादा होने से दुकानदार पहले से ही मिठाई बनाकर उसका भंडारण कर लेते हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मिठाइयों में रंग और चमकीले वर्क का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन मिठाइयों के खाने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शहर से लेकर देहात तक की मिठाई की दुकानाें पर ऐसी मिठाई देखने को मिल रही हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वह देखकर भी इनको अनदेखा कर देते हैं।
शहर की बात करें तो राेडवेज बस स्टैंड के सामने, आगरा रोड पर चुंगी के पास, शिकोहाबाद रोड आदि स्थानों रंग-बिरंगी मिठाई से दुकानें सजी हुई हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि त्योहार पर लोग रंग-बिरंगी मिठाइयों के सेवन से बचें। इनके खाने से उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका रहती है। अखाद्य रंग लिवर पर प्रतिकूल असर डालते हैं। इससे कैंसर का भी खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें