शहर के अंबेडकर पार्क में रविवार को भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा धम्म प्रेरणा समारोह आयोजित किया गया। इसमें बौद्ध भिक्षुओं और भदंत ने लोगों से अंध विश्वास, पाखंड से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भदंत डॉ स्वरूपानंद महाथेरा ने भगवान बौद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
वहीं पीटीसी केंद्र चुनार मिर्जापुर के एएसपी डॉ बीपी अशोक ने बाबा साहब डा. बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। भदंत प्रज्ञा रश्मि महाथेरा नरौरा, भदंत चंदिमा, भिक्षु अमित प्रिय, भिक्षुणी रूपानंदा, पीके कपिल, विद्या गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित किया। भिक्षुओं ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। इस मौके पर इंजी. जयंती प्रसाद सुमन, प्रेम बाबू आदित्य, लाल सिंह मौर्य, वीरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, उमाशंकर, अरविंद कुमार बौद्ध, कमलेश कुमार गौतम, ओम प्रकाश दलित, प्रेमप्रकाश, कैलाश बाबू पुष्कर आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोकराज पार्टी का प्रादेशिक सम्मेलन रविवार को मालगोदाम रोड स्थित कार्यालय पर हुआ। इसमें जहां प्रदेश और जिले के विकास, शिक्षा, कर निर्धारण नीति में परिवर्तन के साथ-साथ किसानों की हालत पर चर्चा की गई। वहीं विधानसभा चुनाव पर भी विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी ने एटा सदर से अभिनव मिश्रा, बरेली सदर से गुरुदेव गंगवार और भोजीपुरा बरेली से सर्वेश गंगवार को प्रत्याशी घोषित किया। इस मौके पर वरुण मुद्गल, अविनेश कुमार, सौरभ मिश्रा, दीपक दीक्षित, आदित्य, अखिल वर्मा, अंजनी कुमार पचौरी मौजूद रहे।