जिला पंचायत में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान मौजूद वर-वधु और उनके परिजन। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को जिले में 93 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। डीएम ने नवविवाहित जोड़ों को अपने जीवन साथी के प्रति वफादार रहने का संकल्प दिलाया। योजना के तहत 35 हजार रुपये वधू के खाते में डाले गए। साथ ही दस हजार रुपये का सामान उपहार स्वरूप दिया गया।
जिला पंचायत परिसर में सोमवार को एक तरह कुरान की आयतें तो दूसरी तरफ वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम का शुभांरभ डीएम सुखलाल भारती और भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित चारों विधायकों ने किया। इस दौरान 87 हिंदू जोड़े सहित 6 मुस्लिम जोड़ों की शादियां र्हुइं। एडीएम प्रशासन केपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से खर्च किए जाने का प्रावधान है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, पंकज चौहान, प्रमोद गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एसडीएम नंदलाल सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव, बीएसए संजय सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डॉली सिंह, डीपीओ संजय सिंह, क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन आदि ने उपस्थित रहे।