फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीएम डैश बोर्ड में धीमी गति पर जताई नाराजगी

Fri, 13 Feb 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कासगंज रोड ​स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र। स्
विज्ञापन
एटा। कासगंज रोड स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नारायण नारायण मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। यहां 18 में से सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे पहुंचे सीडीओ ने उपस्थिति रजिस्टर और कार्य प्रगति की समीक्षा की। कम टैक्स बोर्ड रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए सुधार के कड़े निर्देश दिए। ओडीओपी टूलकिट प्रशिक्षण शुरू न होने पर संबंधित अधिकारियों से पत्रावलियां व प्रगति रिपोर्ट तलब की। 51 लाख रुपये के वित्त पोषण सब्सिडी लक्ष्य की पूर्ति न होने पर स्पष्टीकरण मांगा।
युवा उद्यमी योजना की सुस्त प्रगति और विश्वकर्मा सम्मान में बी ग्रेड मिलने पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभागीय योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और समयबद्ध लक्ष्य पूरा न करने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राजीव कुमार, जमील अख्तर, वरदान शर्मा, वेद प्रकाश, रितिक प्रताप भारद्वाज, रहीदा बेगम, वीरेंद्र पाल सिंह और छोटेलाल उपस्थित मिले, जबकि इंद्रपाल सिंह, सरिता भारद्वाज, वीरेंद्र पाल, गौरव चौहान, अश्वनी महेश्वरी, प्रशांत पाथरे व भारत सिंह अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें