फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भ्रष्टाचार के आरोप में लिपिक को किया निलंबित

Sun, 20 Jul 2025 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकासखंड शीतलपुर के अचलपुर में स्थित एलपीएसएस इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर सहायक लिपिक को पदभार दिया गया है।
विज्ञापन

एलपीएसएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजीव टंडन ने विज्ञप्ति जारी कर वरिष्ठ लिपिक रामनिवास भदौरिया पर उनके साथ मारपीट, अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। साथ ही बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, वित्तीय अनियमितताओं के साथ अनुशासनहीनता का भी आरोप लगाया गया है। इसको लेकर उन्होंने वरिष्ठ लिपिक निलंबित कर दिया है।
आदेश जारी किया है कि उनकी जगह सहायक लिपिक अर्पण कुमार चार्ज देखेंगे। रामनिवास भदौरिया ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। बिना किसी प्रस्ताव और कमेटी बनाए ही निलंबित कर दिया गया है, यह प्रक्रिया गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशदीपक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें