एटा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में जैथरा ब्लॉक पर तैनात एक लिपिक ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से जीपीएफ व पेंशन के भुगतान के एवज में 25- 25 हजार रुपये लेने की बात कही थी। बीएसए ने सोमवार को उसे निलंबित कर दिया। अनुपस्थित चल रहे एक शिक्षक को भी निलंबित किया है।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया जैथरा बीआरसी पर तैनात लिपिक सर्वेह कु़मार का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह रुपये लेने की बात कर रहे हैं। बीईओ को भी रुपये पहुंचाने की बात कही जा रही है। वीडियो में लिपिक ने दो सेवानिवृत्त शिक्षकों से जीपीएफ व पेंशन के भुगतान को लेकर 25-25 हजार रुपये लेने की बात कही है। इसको लेकर लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण न देने पर उसे निलंबित किया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय गेवर असदुल्लापुर में सहायक अध्यापक सुनील कुमार लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। उन्हें भी निलंबित किया है।