सकीट में संचारी रोग अभियान के तहत रैली निकालते स्कूली बच्चे। संवाद
अलीगंज। बारिश के मौसम में संक्रमण फैलने की आशंका पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव-गांव सफाई कराई जा रही है। नाले-नालियों की सफाई कराकर गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है। सफाई कराने के साथ ही बीडीओ शिवशंकर शर्मा ग्रामीणों से संपर्क कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
अभियान के तहत क्षेत्र के गांव जानीपुर, कूल्हापुर, अगौनापुर, तिसोरी, पुराहार, बुलाकी नगर तथा जाजलपुर में नाले-नालियों की सफाई कराकर किनारे पर खड़ी झाड़ियों की कटाई कराई गई।
बच्चों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
सकीट। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय सकतपुर के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया है। रैली में बच्चे स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है संचारी रोगों को भगाना है, हाथ धोएं साबुन से, रोग मिटाए जीवन से आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे। रैली में प्रधानाध्यपिका अनुपमा द्विवेदी, राखी सिंह, वविता, हुकुम सिंह, चेतना, ममता राजपूत, ललिता देवी, रागिनी सहित बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
सकीट में संचारी रोग अभियान के तहत रैली निकालते स्कूली बच्चे। संवाद