फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता व नगर पालिका चैयरमेन प्रतिनिधि ने की सफाई

विज्ञापन
ठंडी सड़क स्थित एक गैस्ट हाउस के बाहर सफाई करते पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी और भाजपा नेता- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि और भाजपा नेता ने वार्ड संख्या 23 में ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस के सामने पड़ी गंदगी की स्वयं साफ-सफाई की। इस दौरान दो सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काट दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी और भाजपा नेता जतिन शाक्य ने वार्ड संख्या 23 में ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस के सामने सफाई अभियान चलाया। गेस्ट हाउस के सामने काफी गंदगी मिली। राकेश गांधी और जतिन शाक्य ने मिलकर वहां पर स्वयं सफाई की। कर्मचारियों ने भी चेयरमैन प्रतिनिधि और भाजपा नेता के साथ सफाई कार्य किया। इस दौरान राकेश गांधी को दो सफाई कर्मचारी सरन पाल और राजेंद्र अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। गांधी ने सफाई कर्मचारियों से कहा की शहर में अभियान चला कर रोजाना सफाई की जाए। इस दौरान बालकपूर, करतार सिंह, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें