फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी ने मामले में परिचालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शनिवार की दोपहर एटा डिपो से दिल्ली के लिए निकली बस में महिला यात्री की परिचालक से कहासुनी हो गई। महिला ने अलीगढ़ थाने में परिचालक प्रमोद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करा दी। अलीगढ़ पुलिस ने परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बस संख्या यूपी 81 बीटी 0629 शनिवार की दोपहर दिल्ली के लिए निकली। बस स्टैंड से एक महिला यात्री अलीगढ़ जाने के लिए बस में सवार हो गई। भीड़ अधिक होने के चलते महिला को सीट नहीं मिली। इस बात पर उसका विवाद परिचालक से हो गया। मामला बढ़ने पर महिला ने अपने परिजनों को अलीगढ़ बस स्टैंड पर बुला लिया। परिजनों की चालक-परिचालक से फिर से बहस होने लगी। महिला ने परिचालक पर बस में छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से शिकायत कर दी। अलीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वर्जन
डिपो के परिचालक का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिचालक के आने के बाद ही पूरा मामला पता चलेगा।
मदनलाल, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें