कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को ही किया जाएगा शामिल
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों को निपुण बनाने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले जहां कक्षा 3 तक के बच्चों को निपुण बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। अब कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों को निपुण जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां चल रहीं है।
जिले में 1691 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। बीते शैक्षिक सत्र तक जिले में 276 स्कूल निपुण हो चुके हैं। कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को निपुण करने की प्रक्रिया चल रही थी। अब शासन से इसमें बदलाव कर दिया गया है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि अब कक्षा 1 व 2 के बच्चों को निपुण किया जाएगा। यह परीक्षा अक्तूबर में होगी। जो जिले के 1415 स्कूलों में कराई जाएगी। शिक्षकों को परीक्षा के संबंध में अभी से जानकारी दे दी गई है।
प्रति सप्ताह होगा टेस्ट
बीएसए ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए प्रति सप्ताह टेस्ट कराया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों की स्थित का आंकलन हो सकेगा। जिससे निपुण परीक्षा तक विद्यार्थियों को पूरी तरह से तैयार किया जा सके।