एटा। मिरहची थाना क्षेत्र में डीजे पर डांस को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। इसके बाद जन्मदिन समारोह में उपस्थित दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। डंडे-बेल्ट चले और कई लोग घायल हो गए।
देशराज सिंह निवासी ग्राम नगला खरगी ने पड़ोस के ही चार युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि हमारा भतीजा अखिल कुमार पड़ोस में सुनील कुमार के लड़के के जन्मदिन कार्यक्रम में गया हुआ था। वहां लगे डीजे पर नाचते समय आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पर मैंने जाकर पूछताछ करते हुए विरोध जताया। इस पर रामेश्वर, विकास, राहुल, रिंकू ने लाठी-डंडों व बेल्टों से मेरी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल देशराज, अखिल कुमार, वृद्ध महावीर सिंह, सूरजमुखी का इलाज व डॉक्टरी परीक्षण कराया है। संवाद