फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंदिर में मक्का सुखाने पर टकराव...जमकर फेंके ईंट-पत्थर, गोलियों की तड़तड़ाहट से फैली गांव में दहशत

Wed, 18 Jun 2025 07:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

गांव के ही वीरसिंह और रामकिशोर की मंदिर परिसर में मक्का सूख रही थी। तभी दूसरे पक्ष के रामगोपाल ने वहीं लाकर अपना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। इसी को लेकर टकराव शुरू हुआ।
विज्ञापन
पथराव करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में मंदिर में मक्का सुखाने पर दो पक्षों के मध्य बुधवार को विवाद के बाद पथराव व फायरिंग हो गई। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। घटना गांव इशारा पूर्वी थाना सकीट की है।
विज्ञापन


गांव इशारा पूर्वी में बने एक मंदिर परिसर में मक्का सुखाने के कारण 2 पक्षों के मध्य विवाद हो गया। पहले गाली-गलौज हुई, उसके बाद पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए और जमकर पत्थरबाजी करने लगे। 

इतने से भी मन नहीं भरा तो तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ही वीरसिंह और रामकिशोर की मंदिर परिसर में मक्का सूख रही थी। तभी दूसरे पक्ष के रामगोपाल ने वहीं लाकर अपना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। इसी बात के कारण पहले गाली-गलौज हुई और फिर पथराव और फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। फायरिंग होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें