अलीगंज रोड स्थित उद्यान केंद्र के सामने दिखा गड्ढा
- फोटो : ETAH
एटा। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जारी फरमान जिले में पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। 50 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी सड़कों के जख्म नहीं भरे हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में सड़कें टूटी पड़ी हैं। वहीं विभाग 90 फीसदी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा कर रहा है।
सितंबर माह में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चला। जिसमें शहरी क्षेत्र में 35 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में 15 लाख रुपये खर्च किए गए। वर्तमान में यहां की स्थिति कुछ ओर ही बयां कर रही है। जीटी रोड से लेकर ग्रामीण अंचल तक की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं।