फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने में पूरा हो सका महज एक आवास

विज्ञापन
जनपद के गांव क्षेत्र में बना शोंचालय- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
ह्यएटा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का जिले में बुरा हाल है। जिले में योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में पांच महीने में अब तक महज एक आवास बन सका है। जबकि 661 लाभार्थी दूसरी किश्त के लिए भटक रहे हैं। शासन स्तर से समीक्षा होने के बाद सीडीओ ने सभी बीडीओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 969 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। जिसमें अब तक 964 लाभार्थियों को स्वीकृति दी जाती है। बीते दिनों शासन स्तर से हुई समीक्षा में पाया गया कि जिले में 901 लाभार्थियों को प्रथम किश्त दे दी गई है। जबकि 661 लाभार्थी दूसरी किश्त का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें जैथरा और अलीगंज ब्लॉक के लाभार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष में महज एक आवास ही पूरा हो सका है। इसे लेकर सीडीओ मदन वर्मा ने सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए लाभार्थियों को किश्त का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
------------
ये है योजना का जिले में हाल
ब्लॉक लक्ष्य प्रथम किश्त शेष दूसरी किश्त शेष
अलीगंज 202 14 148
अवागढ़ 78 01 36
जैथरा 286 20 230
जलेसर 19 00 14
मारहरा 30 00 18
निधौलीकलां 82 10 34
सकीट 129 23 123
शीतलपुर 143 00 58
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में लाभार्थियों को किश्त का भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए बीडीओ को निर्देश देकर किश्त का भुगतान करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मदन वर्मा, सीडीओ
अक्तूबर 2018 में ओडीएफ हो गए गांव
अलीगंज ब्लॉक के गांव भदुइया मठ, जाटौराभान, अकबरपुर कोट, दाऊदगंज, नगला उम्मेद, तिसौरी गांव अक्तूबर 2018 में ओडीएफ किए जा चुके हैं। लेकिन यहां अब तक शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं है।
ये है हाल
गांव लक्ष्य पूर्ण अपूर्ण शेष
नगला उम्मेद 408 326 05 77
तिसौरी 422 217 - 205
भदुइया मठ 270 123 10 137
जटौराभान 468 50 18 400
अकबरपुर कोट 198 94 - 104
दाऊदगंज 237 130 - 107
-----------
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
854 गांवों को किया गया ओडीएफ
1030 शौचालयों के निर्माण में मिला खेल
06 गांव का किया गया था निरीक्षण
2018 अक्तूबर में ओडीएफ हो चुका है जिला
इनका कहना है
ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण चल रहा है। सत्यापन के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर सचिव और प्रधान को जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। निर्माण पूरा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मदन वर्मा, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें