फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चुरैथा में फायरिंग, दो घायल

Fri, 13 Nov 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चुरैथा में प्रधानी चुनाव को लेकर प्रधान के पति, इसके साथियों ने दो भाइयों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रदीप, संदीप घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को छोड़ दिया, इस पर ग्रामीण भड़क गए और थाने का घेराव कर दिया। जानकारी पर सीओ सकीट सहित कई थानों का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन

 
गांव चुरैथा निवासी प्रदीप के परिवार से ग्याप्रसाद प्रधानपद का दावेदार है। जिसका वर्तमान प्रधान पति सतनेश विरोध करता है। दो दिन पहले भी प्रधानी चुनाव को लेकर गाली-गलौज भी हुई थी। शुक्रवार दोपहर प्रदीप अपने भाई संदीप के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था, आरोप है कि रास्ते में करीब 12 बजे सतनेश, भाई इंद्रेश, पिता राजवीर, नंदराम, सत्यप्रकाश ने घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। एक गोली प्रदीप के पीठ को छूती हुई निकल गई, और दूसरी गोली संदीप के सिर को छूती हुई निकल गई।

दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नंदराम, सत्यप्रकाश को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में सत्यप्रकाश को पुलिस ने छोड़ दिया। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। करीब साढ़े 12 बजे ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। थाने पर कुछ ही पुलिसकर्मी मौजूद थे। ग्रामीण एसएचओ नौरंगी लाल को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण थाने का घेराव किए रहे। बाद में सीओ अलीगंज, थाना सकीट, मलावन, बागवाला, नगर, देहात, रिजोर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद ग्रामीण मान गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षशियों की मानें तो कुछ लोग थाने में आग लगाने को लेकर पेट्रोल भी लेकर आ गए थे।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट घायल प्रदीप ने सतनेश, इंद्रेश, राजवीर, नंदराम, सत्यप्रकाश के विरुद्ध दर्ज कराई है। एसएचओ का कहना है, कि घटना के बाद उन्होंने केवल नंदराम को पकड़ा था। सत्यप्रकाश नहीं था। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें