फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस आज, प्रभु यीशु की अगवानी के लिए सजे चर्च

Sun, 25 Dec 2016 12:24 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
क्रिसमस आज, प्रभु यीशु की अगवानी के लिए सजे चर्च - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर नगर के सभी चर्च को रंगीन रोशनी से सज गए हैं। त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए शुक्रवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

गांधी मार्केट स्थित सीएनआई, आगरा रोड स्थित कैथलिक और पेंटीकोस्ट चर्च के अलावा जलेसर स्थित चर्च में शनिवार को दिनभर सजावट और तैयारियों में लोग जुटे रहे। सीएनआई चर्च के पादरी फादर नथैनियल दास ने बताया कि क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। इसे मनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थी।

चर्च के अंदर प्रेयर हाल की साज सज्जा कर क्रेप और गुब्बारे से सजावट की गई है। चर्च के बाहरी हिस्से को रंगीन बिजली की झालरों से सजाया गया है। कैथलिक के अलावा शहर के दूसरे चर्च में भी प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। चर्च में क्रिसमम ट्री लगाने के अलावा सेंटा क्लॉज बच्चों को उपहार बांटेंगे। इसकी सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।  
विज्ञापन


क्रिसमस के लिए सजे बाजार
प्रभु यीशु के जन्मदिन के लिए बाजार में गिफ्ट गैलरी भी सज गईं हैं। पैक्ड गिफ्ट, चॉकलेट, टॉफी, क्रिसमस ट्री समेत अनेक आइटम बाजार में हैं। सबसे ज्यादा डिमांड केक की है। समुदाय के लोगों ने बाजार में अलग-अलग फ्लेवर के केक बुक कराए हैं। वहीं त्योहार को लेकर दिनभर बाजार गुलजार रहे।  

सेंट पॉल्स स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस
एटा।  सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के जूनियर विंग में शुक्रवार को क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसपल सिल्विया दास ने सभी लोगों को त्योहार के महत्व को बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। मौके पर अमित श्रीवास्तव, सुमित पाल, हेमंत पालीवॉल, रोहित, मदन आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें