पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के गांव घवरा में मंगलवार की रात्रि चोरों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी, आभूषण आदि चोरी कर लिए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
पूर्व प्रधान सपना देवी पत्नी प्रवेश के घर में चोरी की वारदात हुई। परिवार के पुरुष सदस्य फर्रुखाबाद गए हुए थे। घर पर महिलाएं ही मौजूद थी। रात को चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। जिसका पता किसी को नहीं लग सका। रविवार को 3.89 लाख रुपये का ट्रैक्टर बेचा था। जिसकी नकदी अलमारी में रखी हुई थी।
इसके अलावा लगभग सात तोले सोने के आभूषण के आलवा चांदी की पायजेव, विछुआ आदि चोर चोरी कर ले गए। जब परिजन सुबह सोकर उठे तो घर को अस्तव्यस्त देखा तो वे सकते में आ गए। घर की अलमाीर खुली पड़ी थी, उसमें रखे नकदी आभूषण आदि गायब मिले। जब ग्रामीणों को इस घटना का पता चला तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पूछतांछ की। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी। प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।