फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए प्रधानाचार्यों की टीम होगी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमण काल में भी कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने कोचिंग सेंटर की जांच के टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण काल में बच्चों को बचाने के लिए स्कूल-कॉलेज सहित कोचिंग सेंटरों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में करीब 90 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं, इनमें कई उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कराते हैं। वहीं स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाने वाले अधिकतर शिक्षक बिना पंजीकरण के ही कोचिंग सेंटर चला रहे हैं।
बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने कोचिंग सेंटरों के खुलने के संबंध में खबर प्रकाशित की तो विभाग में खलबली मच गई। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि कोचिंग सेंटर का काम देख रहे लिपिक मनोज कुमार जैन को निर्देशित किया है गया कि वह प्रधानाचार्यों की एक टीम बनाएं, जो जिले में चल रहे कोचिंग सेंटरों की हकीकत जानकर रिपोर्ट देगी। इसके बाद कोचिंग सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें