फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भूजल संरक्षण के लिए बच्चों ने निकाली रैली

Sun, 19 Jul 2026 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
भूजल सप्ताह के तहत प्राथमिक विद्यालय पलिया में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्
विज्ञापन
एटा। भूजल सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को निधौली कलां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पलिया में भूजल संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने भूजल संरक्षण से संबंधित चित्रों में रंग भरकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें