सकीट के प्राथमिक विद्यालय भरतौली में बैगलेस डे पर जल संरक्षण की पैंटिंग दिखाते बच्चे। संवाद
सकीट। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भरतौली में बैगलेस डे पर बच्चों से जल संरक्षण, जल संचयन और जैविक खेती पर चर्चा की गई। बच्चों से चर्चा करते हुए प्रधानाध्यापिका अंजू जादौन ने जल के महत्व, जल संचयन की तकनीकों, पानी को व्यर्थ न बहने और जैविक खेती के लाभों के बारे में व्यावहारिक रूप से जानकारी दी। बच्चों ने जल संरक्षण पर आधारित आकर्षक पोस्टर, मॉडल और स्लोगन बनाए। बच्चों ने जल है तो कल है, पानी बचाओ-जीवन बचाओ जैसे नारों के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया। अंजू जादौन ने कहा बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ ही रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। बैगलेस डे पर बच्चे बिना किसी बोझ के आनंदपूर्वक सीख रहे हैं। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों और बच्चों ने जल संरक्षण की शपथ ली। संवाद