फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा से बच्चे की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर पर पिता को पीटने का आरोप

विज्ञापन
दवा से रिएक्शन की वजह से बच्चे के शरीर पर बने निशान दिखाता उसका पिता ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मारहरा(एटा)। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक क्लीनिक से दवा लेने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि शिकायत करने गए बच्चे के पिता को डॉक्टर ने शटर बंद कर पीट दिया। मामला सोशल मीडिया पर चला तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी सतेंद्र ने बताया कि एक वर्षीय बेटे विनय को बुखार आने पर सोमवार शाम गांव में ही राजीव के क्लीनिक पर दवा दिलाई। यह दवा रिएक्शन कर गई और बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद कस्बा के एक अन्य चिकित्सक के यहां इलाज कराया, तब हालत में सुधार आया।
मंगलवार की शाम राजीव के क्लीनिक पर पहुंचकर गलत दवा की शिकायत की। आरोप है कि चिकित्सक और उसके पुत्र ने दुकान का शटर बंद कर पिटाई कर दी। जिसकी वीडियो किसी ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सतेंद्र ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसीएमओ डॉ. सर्वेंश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्लीनिक को सील किया गया है। चिकित्सक क्लीनिक को बंद कर पहले ही भाग गया था। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें