फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
मृतक अल्तमास का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। बकरियों के चारे के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ते समय एक बालक सोमवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। चीख सुनकर आसपास बकरी चरा रहे लोगों ने घर पर सूचना दी। परिजन मेडिकल कॉलज की इमरजेंसी लाए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव जवाहरपुर निवासी मुख्तियार ने बताया कि नाती अल्तमस (9) सोमवार सुबह गांव के बाहर दोस्तों के साथ बकरियों के लिए चारा लेने गया था। वहां वह टहनी से हरे पत्ते तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। उस पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा।
साथी दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोग आ गए। हादसे की जानकारी पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोश हालत में अल्तमस को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें