फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वसुंधरा में फैला चिकन पॉक्स, मिले तीन केस

Mon, 08 Apr 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एट। अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव वसुंधरा में चिकन पॉक्स फैल गया है। इस सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। इस दौरान तीन मामले सामने आए। 34 मरीज सर्दी-खांसी और बुखार के भी मिले।
विज्ञापन

गांव वसुंधरा में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। कुछ का गांव में तो कुछ का अवागढ़ में उपचार चल रहा है। रविवार शाम को गांव में बुखार फैलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली। सोमवार को निधौली कलां सीएचसी से टीम गांव के लिए भेजी गई। टीम में डॉ. रमेश राजपूत, डॉ. इशरत खान सहित जयवीर सिंह को भेजा गया।
टीम ने शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों को देखा। इस दौरान 3 मरीज चिकन पॉक्स से ग्रसित मिले। 34 मरीज खांसी व बुखार से ग्रसित मिले। सभी को दवा दी गई।
निधौली कलां सीएचसी अधीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली थी। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई। टीम ने वहां 37 मरीज का उपचार किया। इस दौरान तीन व्यक्ति चिकन पॉक्स के ग्रसित मिले हैं।
विज्ञापन



शरीर पर दाने देख हुआ शक
सीएचसी प्रभारी ने बताया रविवार को एक व्यक्ति के शरीर और दाने की जानकारी मिली। शक हुआ कही चिकन पॉक्स तो नहीं है। इस पर टीम भेज वहां जांच कराई गई।

ग्रामीण बोले कई दिन से बुखार का प्रकोप
गांव के रमेश, सौरभ, राजाराम आदि ने बताया गांव में एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप है। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं। गांव से लेकर एटा तक लोग उपचार करा रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य टीम आई थी। शिविर लगाकर दवा दी गई है।



मलेरिया ने दी जिले में दस्तक, महिला निकली पॉजिटिव
एटा। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। मेडिकल कॉलेज सहित सीएचसी पर बड़ी संख्या में वायरल बुखार के पीड़ित पहुंच रहे हैं। सोमवार को जैथरा सीएचसी पर बुखार से पीड़ित महिला की मलेरिया की जांच की गई रिपोर्ट उसकी पॉजिटिव आई। जिले में इस वर्ष पहला केस सामने आया है।जैथरा कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सत्यवती को कई दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को परिजन जैथरा सीएचसी पर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनके खून की जांच कराई। बताया गया की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जांच कार्ड से की गई। चिकित्सक ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। जबकि मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मेडिसन विभाग में 360 मरीज उपचार करने पहुंचे। इसमें से 126 मरीज वायरल बुखार के थे। कॉलेज की पैथोलॉजी में आठ बुखार से पीड़ित लोगों के प्लेटलेट्स कम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें