फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 15 बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 08 Apr 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से निगली चिंगारी से खेत में आग लग गई। करीब 15 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सकीट-मलावन मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड के पास बंबा किनारे गेहूं की फसल में आग लगी। मौजूद लोगों का कहना है कि बिजली के तारों में फॉल्ट होने से निकली चिंगारी से आग लगी थी। दर्जनों लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कस्बा सकीट निवासी रामरतन, गंगा सिह निवासी ग्राम नौरंगाबाद व वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बावली के करीब 15 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


अवर अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि जिस समय आग लगना बताया जा रहा है, उस समय बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं थी। फाॅल्ट से निकलने वाली चिंगारी से बिजली के खंभे के नीचे आग लगती है। जबकि आग खंभों से काफी दूर लगी है। इसलिए बिजली के फॉल्ट से आग लगने की संभावना नजर नहीं आ रही है।




पीड़ित राम रतन कहते है कि जो भी फसल थी सब जलकर खाक हो गई है। चिंता सताए जा रही है परिवार का भरण पोषण कैसे कर सकेंगे।



राजेश कुमार कहते है कि करीब तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई है। लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया नहीं तो सैकड़ों बीघा फसल पकी खड़ी है जिसे बचना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें