फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिरहची क्षेत्र में चेचक की दस्तक, कई चपेट में

विज्ञापन
मिरहची के मजरा भर्थरा गांव में मिले चिकिन पॉक्स के मरीज। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मिरहची। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में चेचक (चिकेन पॉक्स) ने भी अपनी दस्तक दे दी है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेरा के मजरा मर्थरा में छह बच्चे चेचक से पीड़ित मिले हैं। इन्हें लॉकडाउन में इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बेखर स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय करने के लिए डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव भडेरा निवासी जिला युवा कल्याण अधिकारी जीवाराम वर्मा की पुत्री सहित कई लोग चेचक के शिकार हैं। यह बीमारी गांव में निरंतर बढ़ती जा रही है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण लोग दवा नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस ओर से अनजान बना हुआ है।
ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम से गांव को बीमारी के प्रकोप से बचने की मांग की है। गांव में पांच वर्षीय कु. दीक्षा, तीन वर्षीय कुंवारी पायल, 19 वर्षीय राधिका आदि चेचक से पीड़ित हैं। वहीं सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि गांव भडेरा के मजरा मर्थरा में चेचक फैलने की जानकारी किसी ने नहीं दी है। अब जानकारी हुई है तो टीम भेजकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें